रजत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विद्युत योजनाओं की दी गई जानकारी

(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी। छत्तीसगढ़ विद्युत बोर्ड गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विद्युत विभाग कनिष्ठ कार्यालय गिरोदपुरी द्वारा रजत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 02 फ़रवरी को गिरोदपुरी में रखा गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सत्यभामा साहू जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा एवं पुनीराम पटेल जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि नोबेल डहरिया उपसरपंच गिरोदपुरी, नोखराम पटेल कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल टूंडरा, वंशराम कुर्रे प्राधिकृत अध्यक्ष समिति गिरोदपुरी, रामकुमार टंडन जनपद सदस्य कसडोल, गजेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष कांग्रेस गिरोदपुरी, जवाहर पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता, रंजीत पटेल सरपंच दर्रा, राधेश्याम पटेल सरपंच ग्राम पंचायत कौवाताल उपस्थित थे | इस दौरान कनिष्ठ यंत्री द्वारा विभाग की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित ग्रामीणों और उपभोक्ताओं को दी गई |

कार्यक्रम में कनिष्ठ यंत्री गिरोदपुरी द्वारा विशेष रूप से किसान ज्योति योजना, बिजली बिल हाफ योजना तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने किसानों को कृषि पंप कनेक्शन से संबंधित सुविधाओं और रियायतों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के उद्देश्य से कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समय पर आवेदन कर उठाया जा सकता है | इसके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना के अंतर्गत मिलने वाली छूट और पात्रता शर्तों की जानकारी दी गई। वहीं पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाकर बिजली बचत और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के बारे में भी विस्तार से समझाया गया |

कार्यक्रम में ऊर्जा संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया | कनिष्ठ यंत्री कुंदन ध्रुव ने बताया कि अनावश्यक बिजली खपत को कम कर न केवल बिल में कमी लाई जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है | एलईडी बल्ब, ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग और समय पर स्विच बंद करने जैसी छोटी-छोटी आदतों को अपनाने की अपील की गई | साथ ही रजत जयंती कार्यक्रम के तहत गैर घरेलू उपभोक्ता जिन्होंने पिछले दो वर्षों में नियमित भुगतान किया है एवं कल बत्ती कनेक्शन धारी के रूप में विगत दो वर्षों से निर्धारित कीमत का ही खपत किया है तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना मुक्त बिजली योजना का लाभ लेकर बिजली का बचत किए हैं उन्हें रजत महोत्सव के दरमियान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया | जिसमें कृष्ण कुमार पटेल, रामेश्वर प्रसाद पटेल, प्रदीप पुरेना, बसंत कुमार, उमा सांडे, टुकेश्वर साहू फिरतराम केवट, गणेशराम कर्ष, ज्योति आडील, माहेश्वरी केवट हेतराम केवट, गायत्री केवट, दुखुराम ,कमलेश कुमार, जनक दुलारी साहू, हेमलाल साहू को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया | साथ ही विद्युत सुरक्षा के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई | खुले तारों से दूरी बनाए रखने, खराब विद्युत उपकरणों का उपयोग न करने तथा किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या होने पर विभाग को तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई |

कार्यक्रम के दौरान कुंदन लाल ध्रुव कनिष्ठ यंत्री गिरोधपुरी, विकास कुमार पटेल कनिष्ठ यंत्री गिधोरी, कल्पेश यादव तकनीकी सहायक, विवेक शर्मा कार्यालय सहायक ,रमेश कुमार साहू लाइनमैन, कर्मचारी गण, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल रहे |






इन्हें भी पढ़े