भीषण गर्मी में राहत की पहल: स्काउट्स-गाइड्स ने बस स्टॉप पर बनाया प्याऊ जल घर
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर-चांपा। बढ़ती गर्मी के बीच मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारतीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लगरा के भारत स्काउट्स एवं गाइड छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत पकरिया के बस स्टॉप पर प्याऊ जल घर की व्यवस्था स्थापित की।
इस पहल के तहत विद्यार्थियों द्वारा घड़े में स्वच्छ पेयजल रखकर राहगीरों के लिए निःशुल्क पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भीषण गर्मी में यह प्याऊ जल घर यात्रियों और ग्रामीणों के लिए राहत का बड़ा सहारा साबित हो रहा है।

इस सराहनीय कार्य को रानी लक्ष्मी बाई रेंजर टीम के विद्यार्थियों ने मिलकर अंजाम दिया, जो समाज सेवा और जनहित के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक दिनू भरद्वाज एवं प्रणव वाणी का मार्गदर्शन मिला। वहीं छात्र-छात्राओं में अविनाश, भूपेंद्र, अभिषेक, मुस्कान, माधुरी, वर्षा और भावना ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस पहल से न केवल लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत हो रही है।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – पंकज कुर्रे , मो • 7240976439


