नवाचारी शिक्षिका श्रीमती सरोज मांझी डाहिरे ने शिक्षक दिवस के दिन प्राप्त सम्मान राशि 7000 रुपए को विद्यालय में किया भेंट

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती सरोज मांझी डाहिरे ने शिक्षक दिवस के दिन प्राप्त 7000 रुपए की सम्मान राशि को अपने विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसौटा विकासखंड पामगढ़ में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं व विद्यालय के हित में खर्च करने हेतु आदरणीय दिनेश साहू जी संकुल समन्वयक रसौटा की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों को उक्त नवाचारी शिक्षिका के द्वारा सम्मान राशि 7000 रुपए को भेंट किया गया।