प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कुटराबोड़ में नेवता भोजन का आयोजन किया गया

पंकज कुर्रे 

पामगढ़। ग्राम कुटराबोड़ पामगढ़ के सफल व्यवसायी एवं खुशी इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक राजेश बनर्जी एवं मंजू बनर्जी के पुत्री राशि बनर्जी के द्वारा जन्मदिवस के अवसर पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कुटराबोड़ में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कौशिक सर, सहायक विकास खण्ड शिक्षाधिकारी जे आर सारथी ,संकुल समन्वयक विरेंद्र कश्यप,रुपेश यादव, हिमांशु यादव ,सूरज बघेल की उपस्थित में नेवता भोजन का आयोजन किया गया । जिसमें शाला के सभी बच्चों में जलेबी खीर पूड़ी और केक बांटा गया । जिससे सभी बच्चों ने खुशी जाहिर की।

इस शुभ अवसर में शाला में मुख्य रूप से पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठिका यशुमति कमलेश,प्राथमिक प्रधान पाठक अजय कुमार मधुकर साथ में शाला के शिक्षक शिक्षिका,मधुलिका दास, संगीता निराला, भुनेश्वर साहू, रामबाई काण्डे, खीखबाई कंवर, महावीर टंडन एवं विष्नो देवी, विनीता कुर्रे , रीना बंजारे, ललिता बनर्जी, दुलौरिन बंजारे, रमा काठे उर्मिला रात्रे,घासीराम, उप सरपंच कलाराम राय, सुरेन्द्र बनर्जी, स्मिता बंजारे, दुर्गेश्वरी लहरे, आशा बंजारे, तेरस बाई कुर्रे,सेजल,रिद्धिमा, दृष्टि,अंकिता रिंकू रिंकी,तन्मय, रोनित,सृष्टि, शिवम्, युक्तिभी मुख्य रुप से शामिल रहे।