JANJGIR BREAKING NEWS : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, भीषण आग देखकर मची आसपास में भगदड़, पुलिस और रेस्क्यू टीम आग बुझाने में जुटी 

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा में बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लग गई है। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा अपने दल बल के साथ साथ ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची है और बुझाने का प्रयास जारी। खबर लिखे जाने तक मौके पर सैकड़ो की संख्या में नगरवासी की भीड़ जुटी हुई है।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े