जांजगीर-चांपा : SRLM भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, 27 मार्च तक मंगाए गए दावा-आपत्ति

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा/सक्ती । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा एवं सक्ती में विभिन्न स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। चयन समिति की 16 मार्च 2026 को आयोजित बैठक में अनुमोदन के बाद यह रोस्टर प्रकाशित किया गया है।

मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) प्रकोष्ठ, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार यह भर्ती की जा रही है। जारी रोस्टर के अनुसार अलग-अलग पदों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट की गई है।

🔹 सक्ती जिले के पदों का विवरण:

विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (03 पद)

01 पद अनुसूचित जनजाति (अजजा)

01 पद अनुसूचित जाति (अजा)

01 पद अनारक्षित

इनमें 01 पद दिव्यांग (अजजा) एवं 33% महिला आरक्षण लागू

क्षेत्रीय समन्वयक (02 पद)

01 पद अजजा

01 पद अजा

01 पद दिव्यांग (अजजा) हेतु आरक्षित

लेखापाल (01 पद)

01 पद अनारक्षित (मुक्त)

🔹 जांजगीर-चांपा जिले के पदों का विवरण:

विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (04 पद)

01 पद अजजा

01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

02 पद अनारक्षित

01 पद महिला (अनारक्षित) हेतु आरक्षित

दिव्यांग आरक्षण लागू (पूर्व भर्ती न होने के कारण समायोजन)

क्षेत्रीय समन्वयक (03 पद)

02 पद अनारक्षित

01 पद अनुसूचित जाति

01 पद महिला (अनारक्षित) हेतु आरक्षित

🔸 महत्वपूर्ण निर्देश:

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के 100 बिंदु रोस्टर के अनुसार बिंदु क्रमांक 1, 17, 34, 51, 67 एवं 84 दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित निर्धारित हैं।

दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि:

जारी आरक्षण रोस्टर पर कोई भी अभ्यर्थी 27 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के नाम पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं आधिकारिक वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है।