पामगढ़ में महात्मा ज्योतिराव फुले व डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर संयुक्त कार्यक्रम आज

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। शिक्षा के जनक एवं सामाजिक क्रांति के पितामह महात्मा ज्योतिराव फुले तथा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज दिनांक शनिवार को पामगढ़ में भव्य वैचारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सतनाम भवन प्रांगण, पामगढ़ (जिला जांजगीर-चांपा) में दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा, जिसमें वैचारिक कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य राजेश चंद्र जी (विख्यात विचारक एवं लेखक, लखनऊ) शामिल होंगे। वहीं अतिथि के रूप में आयु. कुणाल रामटेके (सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ. अंबेडकर युवा मंच बिलासपुर), आयु. तुलसी राम दिनकर (वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी) एवं आयु. मनहरण सिंह मरकाम (शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता) उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज को उनके महान विचारों, संघर्षों एवं योगदान से अवगत कराना है, ताकि लोग स्वाभिमान एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा ले सकें।

इन्हें भी पढ़े