कसडोल कोर्ट का बड़ा फैसला: शराब माफियाओं को 2-2 वर्ष का जेल और भारी जुर्माना, लगातार परोस रहें थे शराब

(रौनक साहू)

कसडोल। बीते 30 अक्टूबर 2025 को आबकारी विभाग कसडोल के प्रभारी और जिला सहायक आबकारी अधिकारी जलेश सिंह के नेतृत्व में विकासखंड के ग्राम चांदन में शराब माफियाओं के घर छापा मारकर कार्रवाई किया गया था जहाँ मौके से आरोपी चिंताराम पटेल और निर्मला साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था आपको बता दे कि आबकारी विभाग की कार्रवाई में कुल 120 लीटर देशी शराब, 26 सौ किलो महुआ लाहन, गैस, चूल्हा सहित अन्य सामग्री आबकारी विभाग को मिली थी।

जिसके बाद कठोर कार्रवाई किया गया था गौरतलब है कि उक्त आरोपियों द्वारा लगातार वनांचल क्षेत्रों में शराब खपाया जाता था साथ ही शराब के इस अवैध व्यापार में संलिप्त रहें है, जिसपर पूर्व में भी तकरीबन 1 दर्जन से ज्यादा शराब बेचने के मामले दर्ज है, इधर आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर माननीय न्यायालय कसडोल में चालान पेश किया था जिसपर न्यायालय ने 4 माह के अंदर 102 दिवस में ही आरोपियों 2-2 वर्ष की सजा और 25-25 हजार का जुर्माने से दंडित किया है, आपको बता दे कि अभी उक्त आरोपी जेल में ही निरुद्ध है। इधर इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं पर हड़कंप मचा है।






इन्हें भी पढ़े