ग्राम कोसमंदी (पलारी) में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम शामिल हुए कसडोल विधायक संदीप साहू

(नीलकमल आजाद)


पलारी। आज कसडोल विधानसभा अंतर्गत पलारी ब्लॉक के ग्राम कोसमंदी के हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू जी अध्यक्षता के रूप में शामिल हुए! इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी छात्र/छात्राओं संवाद करते हुए कहा की विद्यार्थी जीवन ही एक ऐसा जीवन है जिसमे हम अपने भविष्य के सपने बुनते है!यही से हमारा दशा दिशा तय होती है! उन्होंने कोसमंदी गांव के ऐतिहासिक उपलब्धियों याद करते हुए कहा की इस गांव की मिट्टी अनेक बुद्धजीवियों की सृजनहार है।


उन्होंने सभी छात्र/छात्राओं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मेधावी छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र एवम सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव जी,नायब तहसीलदार जी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि बंजारे जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी वर्मा सर जी संस्था के प्राचार्य यूके नागवंशी जी शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा जी जनपद पंचायत सभापति अश्वनी वर्मा जी महामंत्री ऋषि साहू जी भाजपा युवा नेता योगेश वर्मा जी शिक्षक जोशी सर विद्यासागर कन्नौजे जी शिक्षक भानु ध्रुव जी,देवेंद्र डंडी साहू जी,शिक्षक छन्नू वर्मा जी शिक्षक विक्रम रॉय जी शिक्षक अमित वर्मा जी सहित आसपास के जनप्रतिधिगण,गणमान्य नागरिक सहित पालकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए!कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक कमलेश ध्रुव सर ने किया।

इन्हें भी पढ़े