कोंटा ब्लॉक शिक्षा समिति अध्यक्ष ने मराईगुड़ा आश्रम पोटाकेबिन का निरीक्षण किया

(संतोष यादव)

सुकमा। जिले के विकासखंड कोंटा के शिक्षा समिति अध्यक्ष माड़वी हिड़मा ने देर शाम मराईगुड़ा आश्रम पोटाकेबिन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के सोने और खाने की व्यवस्था, मच्छरदानी, कंबल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायज़ा लिया।

 

निरीक्षण में पाई गई कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश देते हुए अधीक्षक को कड़ी हिदायत दी गई।

इस अवसर पर कोंटा ब्लॉक बस्तरिया राज मोर्चा के साथी रवणा राव, सोढ़ी कोसा, इरफान खान सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े