विधिक जागरूकता शिविर डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ में हुआ आयोजित
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। प्रधान जिला न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत(अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर ) एवं मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के निर्देशानुसार व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ श्रीमती शीलू केसरी के मार्गदर्शन में
आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
गजानंद प्रसाद कश्यप पीएलवी के द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को लोकपाल, लोकायुक्त, मध्यस्थता, 13 सितंबर को होने वाले लोक अदालत, जागृति इकाई, महिलाओं के अधिकार, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, अभिव्यक्ति एप, बाल विवाह, मोटर व्हीकल एक्ट, पाक्सो एक्ट, आशा अभियान, प्रथम सूचना रिपोर्ट, स्पॉन्सरशिप योजना आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ के प्राचार्य डॉक्टर एस. के. यादव सर, डॉ एस आर महेंद्र सर, रामसिया विश्वकर्मा प्राध्यापक, ओम प्रकाश खन्ना, पीएलवी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, सोमेश कुमार, संतम पटेल, गुलाब वर्मा, लोकेश निराला, रागनी धीवर, पार्थ श्रीवास्तव, हर्ष साहू ,भीष्मा डिगस्कर , सुखीराम कैवर्त्य, सत्यम खरे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

