पामगढ़ क्षेत्र में हल्की बारिश बनी भारी मुसीबत, दो दिन से बिजली गुल, बारिश ने खोली विभाग की पोल

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा। भीषण गर्मी के बीच जहां लोगों को राहत की उम्मीद थी, वहीं पामगढ़ क्षेत्र में हुई बारिश ने राहत देने के बजाय नई परेशानी खड़ी कर दी है। बीते दो दिनों से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

बताया जा रहा है कि सामान्य बारिश के बाद ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई, और हालात यह हैं कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। गर्मी के इस दौर में बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है—पेयजल संकट से लेकर रातभर जागकर समय बिताने तक की नौबत आ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर अभी हल्की बारिश में यह हाल है, तो आगामी बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेंटेनेंस और सुधार कार्य केवल कागजों तक ही सीमित नजर आते हैं।

स्थानीय नागरिकों में इस समस्या को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही और धीमी कार्यशैली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब अभी से यह हाल है, तो लगातार बारिश के दौरान क्षेत्र में कितने दिनों तक अंधेरा छाया रहेगा?

इन्हें भी पढ़े