गिधौरी-शिवनारायण मार्ग की जर्जर सडक पर ट्रको की लगी लंबी लाइन, रविवार को आवागमन बाधित, कुंभकर्णी निद्रा पर अधिकारी और नेता

मदन खाण्डेकर

गिधौरी। रविवार की सुबह से गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग पर सुबह में मुख्य गेट के पास सडक के बीच पर छः ट्रक खराब हो गया। जिसमे दो कैप्सूल, दो धान और दो ट्रक भारी वाहन शामिल है, इधर वाहन खराब हो जाने से दिन भर गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग पर महाजाम हो गया था और चारो ओर बडे वाहनों का रेलमपेल लाईन लग गया था तथा दिन में घंटों आवागमन बाधित रहा ।और यातायात प्रभावित हुए।लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही से आमजन परेशान हो गया है । आपको बता दे की बलौदाबाजार-भाटापारा जिला और जांजगीर चांपा जिला के गिधौरी-शिवरीनारायण मार्ग की सड़क जगह-जगह पर जानलेवा गड्डे से रोज हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है जिम्मेदार अधिकारी इस मार्ग की हालत का जायजा तो दुर बल्की जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है यहां हजारों से ज्यादा वाहनों की आवाजाही होता है रविवार को गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग पर वाहनो की महाजाम हो गया था जिससे चारों तरफ वाहनों की लम्बी लाईन हो गया था और छठवें ट्रक का बीच चौक पर डीजल खत्म हो गया था तथा घंटों तक आवागमन बाधित हो गया था। और राहगीर एवं आने जाने वाले लोगो को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पडा गिधौरी-शिवरीनारायण मार्ग की सड़क पर बड़े बड़े जानलेवा गड्डे से पुरा छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है।सड़क की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है । विभाग केअधिकारी के रवैए से आमजन काफी परेशान हो गये है गिधौरी -शिवरीनारायण मार्ग प्रत्येक दिन लगातार बडें वाहनों लम्बी लाईन और जाम हो रही है राहगीर आटो एवं मोटरसाइकिल ईरिक्शा ,पलटने से और बाईक से गिरकर राहगीर घायल होना आम बात हो गई है।रविवार को गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग पर हुई भयानक जाम होने से गिधौरी से बरपाली,घटमडवा ,एवं शिवरीनारायण केरा रोड तक की वाहनों की लम्बी लाईन हो गया था ।और मौके पर गिधौरी पुलिस एवं यातायात पुलिस पहुंचे हुये थे लेकिन भीड इतना ज्यादा हो गया था की जाम को हटाने में बहुत दिक्कत हो रहे थे । और धीरे धीरे हटाया गया ।

“भारी वाहनो पर रोक लगाने की मांग”

स्थानीय लोगों ने गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग पर भारी वाहनो पर रोक लगाने की मांग किया गया है ।क्योंकि भारी वाहनों से आये दिन दुर्घटना हो रही है और भारी वाहन से सडक उखडकर उनकी की हालत बहुत ही जर्जर हो गया और जगह जगह पर जानलेवा गड्ढे बन गया है ।आक्रोशित ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने अतिशिघ्र सडक निर्माण कार्य कराने की मांग किया गया है।

इन्हें भी पढ़े