शराब के लिए ₹100 नहीं देने पर युवक और परिजनों से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा । जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक एवं उसके परिजनों से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 17 मई 2026 की शाम ग्राम कुरमा स्थित बंधवा तालाब के पास की है। आरोपी राजपाल गिरी गोस्वामी (25 वर्ष) ने प्रार्थी उकेश गिरी गोस्वामी से शराब पीने के लिए ₹100 की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी और डंडे से हमला कर प्रार्थी, उसके भाई तथा मां के साथ मारपीट की।

घटना की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजपाल गिरी गोस्वामी निवासी वार्ड क्रमांक 03 कुरमा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 119(1) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल कुमार सिदार, आरक्षक अनुज खरे, सुमित श्रीवास एवं डोल कुमार धीरहे का सराहनीय योगदान रहा।

इन्हें भी पढ़े