पामगढ़ मंडल में बूथ स्तर तक सुनी गई मन की बात, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के विभिन्न विषयों पर रखी बात
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 124 वां एपिसोड भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा मंडल पामगढ़ के सभी 10 शक्ति केंद्रों में बूथ स्तर सुना गया । प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक विषयों पर विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर खास तौर पर जोर दिया. उन्होंने वोकल फॉर लोकल के बारे दोहराते हुए कहा कि- हमें स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए. उदाहरण के तौर पर उन्होंने अपने कार्यक्रम में उड़ीसा के क्योंझर जिले की राधा कृष्ण संकीर्तन मंडली के बारे में बताया, जो पारंपरिक कीर्तन के जरिए से जंगलों में लगने वाली आग के प्रति जागरूकता फैला रही है. इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु के तंजौर में मणि मारन जी द्वारा तमिल पांडुलिपियों के संरक्षण और अध्ययन को बढ़ावा देने की कोशिशों की सराहना की. मोदी जी ने ज्ञान भारतम मिशन की घोषणा की, जिसके तहत प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और एक राष्ट्रीय डिजिटल भंडार बनाया जाएगा. इस पहल से देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.
मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र राहौद, मेहंदी, बुंदेला, पनगांव, कोसला, बारगांव, भदरा, पामगढ़, चंडीपारा, डोंगाकोहरौद, तथा ग्राम- कोहका, बेलारी, भंवतरा, पेंड्री, डूडगा, मुड़पार, कुटराबोड़, चेउडीह, केसला, झूलन, पचरी, महका, रोझनडी, सभी गांव में बूथ अध्यक्ष कार्यकताओं ने ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुना।
इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि गुलाब सिंह चंदेल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, पामगढ़ मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष रंजना मानेश जांगड़े, मंडल महामंत्री सुधीर तिवारी, मनोहर शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कश्यप, युवा मोर्चा जिला मंत्री मनोज घोष, मन की बात मंडल प्रभारी डॉ सुनील गुप्ता, संयोजक सुभाष पटेल, मंडल मंत्री महावीर पटेल, सह-संयोजक गौरव तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्यास वर्मा, धीरेन्द्र नाथ योगी, प्रियंका अमर टंडन, पार्षद राजेश यादव, मनोबल सिंह जाहिरे, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम खिलावन वर्मा, कनक राम जोशी, सरपंच संघ अध्यक्ष पुष्कर दिनकर, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश थवाईत, ओमप्रकाश राठौड़, सुख सागर ओग्रे, लखन जयसवाल, पार्षद संजय खांडे, महेंद्र श्रीवास, गोलू कश्यप, मिलाप राम वर्मा, नारायण पाटले, समीर साहू, लाल सिंह, शैलेश यादव, मुकेश कश्यप, अमित कुमार अनंत, श्यामा चंदेल, नरसिंह गोड़, फिरत राम कुर्मी, चौथराम बघेल, मंजित सिंह जाहिरे, राकेश श्रीवास, अशोक कश्यप, फेकुराम साहू, कालिंद्री पटेल, नीमा संतोष तिवारी, मेलाराम कश्यप, सतीश पटेल, धनेश्वर, समरीत निर्मलकर, भागवत, राजेश रत्नाकर, राम खिलावन खूंटे, कलाराम खरे, पवन खरे, नोखराम वर्मा, राजकुमार कश्यप, दुखिन बाई साहू, खीखराम, अश्विनी साहू, अरूण साहू, योगेश देवांगन, सुरेश गुनी, श्रवण अग्रवाल, तेजस साहू, रतन लाल साहू, प्रेम यादव, शिशुपाल यादव, जितेन्द्र, सुरेन्द्र, राजू साहू, गिरधारी, छोटेलाल, अमित साहू, नारायण साहू एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


