मेहर समाज ने किया नवनिर्वाचित पंचायत के जनप्रतिनिधियों का सम्मान

(मानस साहू)

कसडोल। मेहर समाज द्वारा ग्राम पंचायत कोसमसरा के नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन संत रविदास मंदिर परिसर सामाजिक सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे समाज के ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद एन डांडेकर एवं समाज के पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित युवा सरपंच दुलार सिंह पैकरा एवं सभी वार्डों के पंचों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का श्रीफल एवं गमछा भेंटकर सम्मान किया। जिसमें शाहिद एन डांडेकर, रामलाल डांडेकर, राजेश पठारे, अर्जून डांडेकर, प्रकाश पठारे, मनोज डांडेकर, उज्जैन लहरी विजय पठारे, संतोष पठारे, छबिलाल डांडेकर, विनोद पठारे, उमेश डांडेकर, अजय पठारे,रामायण डांडेकर, सुरेश पठारे,असमन पठारे सहित जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।






इन्हें भी पढ़े