प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निलंबन की मांग को लेकर सर्वदलीय नागरिक कल्याण समिति के सदस्य बैठे धरने पर, कार्रवाई की मांग
कसडोल। विकासखंड कसडोल के विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत देवांगन (Development Block Education Officer Ramakant Dewangan)को निलंबित करने की मांग को लेकर सर्वदलीय नागरिक कल्याण समिति के द्वारा बीते 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरना एवं भूख हड़ताल पर बैठे है। सर्वदलीय नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कनौजे ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरबाय में पदस्थ शिक्षक संतराम अजय के पैर फैक्चर हो जाने के कारण गत दिनांक 3.10.2023 से 12.12.2023 तक मेडिकल अवकाश पर था, जिसके लिए शिक्षक संतराम अजय ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया है लेकिन मेडिकल अवकाश को गलत तरीके से स्वीकृत कर नियमित रूप से वेतन आहरण किया है। इसी प्रकार लगभग एक सौ से भी अधिक कर्मचारी पति-पत्नी एक साथ निवासरत हैं जिनका मकान भत्ता एक बार निकलना है किंतु दो-दो बार मकान भत्ता निकला जा रहा है जिसकी शिकायत संबंधित उच्च अधिकारी एवं जिलाधीश को करने पर लगभग एक माह पूर्व जांच अधिकारी नायब तहसीलदार एवं जनपद पंचायत कसडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जांच किया है जिसमें आरोप को सही पाया गया है। इसके बाद भी प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत देवांगन के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। जिससे शासन को लाखों रुपए की क्षति हो रही है साथ ही बहुत से शिक्षको के मुख्यालय में नहीं रहने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। इसीलिए शासन को विधिवत अवगत कराने के पश्चात धरना एवं भूख हड़ताल आरंभ किया गया है जो विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत देवांगन की निलंबन की कार्यवाही तक जारी रहेगा। इधर बीईओ रमाकान्त देवांगन से उसका पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया तो उनका नंबर ऑउट ऑफ कवरेज रहा।
इनका कहना है।
शिकायत मिला हुआ था जिसके बाद मेरे द्वारा जनपद सीईओ और नायब तहसीलदार के माध्यम से जांच कराया गया था जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद मेरे द्वारा अनुशंसा करके जिला कार्यालय भेज दिया गया है, जो भी कार्रवाई होगा वो जिला से होना है।
भूपेन्द्र अग्रवाल, एसडीएम, कसडोल









