एक पेड़ माँ के नाम विधायक इंद्र साव ने नए विधानसभा में किया पौधा रोपण
(सरिता ध्रुव)
भाटापारा:- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत विधान सभा कार्यवाही के पश्चात विधायक इंद्र साव ने भी नए विधानसभा परिसर पर पौधारोपण करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के पश्चात समस्त विधायकों ने नए विधानसभा परिसर पर पौधा रोपण किया।क्षेत्र के कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया। विधायक श्री साव ने चर्चा में कहा कि प्रकृति की सुंदरता और भविष्य को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को ना केवल पौधारोपण करना चाहिए बल्कि उसका संरक्षण भी करना चाहिए। प्रकृति जीवन देने के साथ साथ बिना किसी स्वार्थ के अपनापन भी देती हैं ।पौधरोपण से हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ ताजी हवा और स्वस्थ वातावरण मिलता है।इस दौरान सभी विधायकों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेकर नए विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया।


