विधायक संदीप साहू ने उपार्जन केंद्र कसडोल का किया निरीक्षण, तौल मशीन से किसानों का धान तौला, किसानों से किया बातचीत
(रौनक साहू)
कसडोल। विधानसभा कसडोल के क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू मंगलवार को लगातार किसानों से धान खरीदी केंद्रों में निर्धारित नियमों से अधिक धान लेने की मिल रही शिकायत पर सहकारी समिति कसडोल के उपार्जन केंद्र में आकश्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान समिति उपार्जन केंद्रों में हड़कंप मच गया। श्री साहू ने इस दौरान किसानों के धान को तौलाकर मौके पर देखा। साथ ही कुछ किसानों से बातचीत भी की। श्री साहू ने मीडिया से चर्चा में कहाँ कि किसान भाईयों की जागरूकता के कारण मैं दुबारा धान खरीदी केंद्र पहुँचा हूँ आज धान सही से तौला जा रहा है।
लेकिन कल मुझे ज्यादा धान तौलने की शिकायत मिला था हम लोग लगातार समिति में मॉनिटरिंग करने का प्रयास कर रहें है, सरकार को टोकन में लिमिट बढ़ाना चाहिए अभी तक कई किसानों का टोकन नही कटा है, श्री साहू ने आगे कहा कि धान का उठाव भी समय पर हो ताकि किसानों का धान बिक सकें, सरकार को धान खरीदी के पूर्व उपार्जन केंद्रों पर शेड, बाथरूम सहित पेयजल की व्यवस्था करना चाहिए था लेकिन अभी तक किसी भी सोसायटी में व्यवस्था नही किया गया है, जिससे हमारे हमाल और किसान भाईयों को सुविधा नही मिल रहा है, हम लोग तौल मशीन लेकर समिति केंद्रों में जा रहें है, खुद तौलकर देख रहें है, कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों के हितों पर समिति के केंद्रों पर नजर रखेगा ताकि किसानों के मेहनत का धान नियमानुसार बिक सकें।
इधर किसान प्रदीप मिश्रा और कार्यवाहक अध्यक्ष किसान समिति के जीतराम यादव ने कहाँ की कुछ किसानों से लगातार समिति के जिम्मेदारों द्वारा अधिक धान खरीदा गया है, जिसकी शिकायत किया गया था लगातार मॉनिटरिंग किसान समिति के द्वारा किया जा रहा है, मंगलवार को सही तौल से धान लिया जा रहा है, लेकिन अगर अधिक लिया गया तो शिकायत किया जायेगा।









