ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल की मासिक बैठक संपन्न

KASDOL। सोमवार को कांग्रेस पार्टी (CONGRESS PARTY) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल की अध्यक्ष दयाराम वर्मा द्वारा की गई। बैठक में कसडोल विधायक संदीप साहू,(MLA SANDEEP SAHU)  ब्लॉक क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनसमस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष दयाराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों के लिए कार्य करती रही है और आगे भी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भी अपने-अपने विचार रखे और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में योगेश बंजारे, चंदन साहू कोषाध्यक्ष , द्वारका निर्मलकर प्रभारी महामंत्री, प्रकाश सिंह क्षत्रिय प्रभारी सचिव ,श्रीमती गायत्री कैवर्तय श्रीमती लक्ष्मी कुर्वंशी अध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्रीमती लक्ष्मी साहू ,मंडल अध्यक्ष जागेश्वर वर्मा,पुनीराम कर्ष, रमेश वैष्णव, खिखराम वर्मा ,निरेंद्र क्षत्रिय,अशोक पटेल, मिलन डहरिया ,गुड्डा कौशिक ,अमृत साहु श्रीकीशन साहू, मुरारी धीवर, महेन्द साहू ,पुरीराम कोशले, कोदुराम जांगड़े गंगा राम साहू , रुद्र शंकर कैवर्तय, संतोष, खिलावन डहरिया, चंद्र प्रकाश साहू ,चंदन जायसवाल गोकुल वर्मा, दिलेराम वर्मा जगाउराम पटेल जवाहर वर्मा ,मनीराम, रामाधार,रामशंकर, प्रेमशंकर सहित कांग्रेस जन में मौजूद रहें।