भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्यास वर्मा द्वारा ‘पनगांव’ में जाकर बनाए गए 100 से ज्यादा सदस्य, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पामगढ़ मंडल सहित पूरे जिले के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में हुए सक्रिय
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। भारतीय जनता पार्टी (राष्ट्रीय) द्वारा चलाया जा रहा “सदस्यता अभियान पर्व” अब अपने पूर्णतः की और दिखाई देने लगा है, देश और प्रदेश स्तर में कार्यकर्ताओं द्वारा करोड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई जा चुकी है, रही सही जो सदस्य बन नहीं पाए उन्हें पार्टी के उच्च पदाधिकारियों द्वारा बूथों में घर-घर जाकर जोड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल स्वयं बूथों में जाकर लोगों को सदस्यता दिलाने का काम कर रहे हैं एवं लगातार बैठक, कार्यक्रम करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच कर भाजपा सदस्य बनाने हेतु अपिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पामगढ़ अध्यक्ष ब्यास वर्मा ने अपने मंडल अंतर्गत ग्राम पनगांव में जाकर 100 से भी अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का कार्य किया है। पनगांव के दोनों बूथों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष द्वारा घर-घर पहुंच कर लोगों को डिजीटल माध्यम से सदस्यता दिलाई गई एवं कैलेंडर वितरण व दिवाकर पर स्टिकर लगाया गया।
इसी तरह पामगढ़ मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर अभियान को सफल बनाने हेतु घर-घर जाकर लोगों को पार्टी सदस्य बनाने के कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।









