गिधौरी में शोपीस बना करोडों का पानी टंकी,दो वर्ष के बाद घरो में पानी सप्लाई ठप्प

समस्या भीषण गर्मी में नल कनेक्शन में पानी एक बुंद नही 

ठेकेदार की घोर लापरवाही नल कनेक्शन के लिए खोदे सड़क अभी तक मरम्मत नहीं

मदन खाण्डेकर

गिधौरी जनपद पंचायत कसडोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिधौरी में करोड़ों लागत से बना पानी टंकी शो पीस बना हुआ है दो वर्ष से ज्यादा होने के बाद भी पानी कघ सप्लाई ठप्प पड़ा हुआ और अभी माह अप्रैल में भीषण गर्मी शुरू हो गया है और घरो तक पानी नही पहुंच पा रहा है क्षेत्र में पानी की बहुत किल्लत हो गया है लगातार पीएचई विभाग को जानकारी देने के बाद भी ध्यान नही दिया जा रहा है गिधौरी क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा नल कनेक्शन के लिए जगह जगह गली मुहल्लों में सड़क पर पानी लाईन बिझाने के लिए खोदे गये गड्डे को अभी तक मरम्मत नहीं किया गया है। तथा अभी वर्तमान स्थिति गर्मीयों में जलस्तर नीचे चला गया है और ऊपर से गर्मी की तापमान से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है । ग्रामीणों में पानी की समस्या का निजात पान के लिए लगातार दो वर्षों से ईंतजार करना पड रहा है ।और शासन की महत्वपूर्ण योजना फ्लाप साबित हो रहा है।गिधौरी पंचायत में पानी टंकी शोपीस तो बना ही है लेकिन कसडोल जनपद पंचायत के अंतर्गत अधिकांश गांवों मेंआज भी पानी टंकी में पानी सप्लाई नहीं हो रही है । ठेकेदार की उदासीनता को आमजन को भुगतना पड़ रहा है।नलजल योजना के तहत जगह जगह घरो में लगाए गये नल टोटी घरेलू कनेक्शन फ एच टी सी सभी गांव के घऱो में दो वर्ष से लगा हुआ है और पानी की सप्लाई नही होने के कारण से नल कनेक्शन पाईप जर्जर एवं टुटकर खराब हो गया है और नल कनेक्शन का टोटी कुडे कचरे में पडा हुआ है।अब सवाल उठता है की शासन की महत्वपूर्ण योजना को कचुआ चाल की तरह चलाया जा रहा है जिसका जिम्मेदार कौन होगा। और अब गर्मियों के दिनो में लोगों को एक एक बुंद पानी के लिए तरसना पड रहा है पीएचई विभाग का कहना है गिधौरी में जल का स्रोत बहुत ही कम है और गिधौरी महानदी में बडा पानी टंकी का निर्माण चल रहा है और पानी टंकी का निर्माण पुर्ण होने पर पानी की सफलाई गिरौदपुरी जायेगी और वहां से पानी फिल्टर होकर गांव गांव तक सफलाई होगी।

इस सम्बंध ग्राम पंचायत गिधौरी के सरपंच देव प्रसाद केवट से जानकारी लेने पर बताया गया की गिधौरी में पानी की कमी है बोर खनन हुआ था लेकिन बोर यहां पर्याप्त मात्र में पानी नही होने के कारण दिक्कत हो रही है और पीएचई विभाग से बात करके इस पानी की समस्याओं के बारे में अवगत करायेंगे।

ग्राम अमोंदी में भी नलजल का बुराहाल , शोपीस बना पानी टंकी ,चंदराम यादव

छत्तीसगढ़ के जिला बलौदा बाजार भाटापारा में आने वाले जनपद पंचायत कसडोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोदी में नल जल योजना के अंतर्गत पानी टंकी निर्माण किया गया है आज उपरांत चालू नहीं होने के कारण घर में लगे टोटी टूटे नजर आ रहे हैं ग्रामीण लोग का कहना है जब पानी टंकी निर्माण हो चुका है तो अभी तक चालू क्यों नहीं किया जा रहा है सचिन सरपंच के द्वारा जिला के कलेक्टर महोदय को सूचना नहीं दिया गया है तो फिर कैसे हम मान लें की जल्दी से चालू हो सके ग्रामीण का कहना है पंचायत प्रतिनिधि एवं सचिव के निष्कर्ता के करण करण नल जल योजना चालू नहीं हो रहा है शासन का बहुत बड़ी योजना फ्लॉप दिखाते नजर आ रहे हैं

इन्हें भी पढ़े