नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने किया “I Love Kasdol”वेलकम साइन बोर्ड एवं फाउंटेन फुहारा का शुभारंभ
कसडोल। नगर के सौंदर्यीकरण एवं विकास को नई पहचान देने की दिशा में अध्यक्ष निधि अंतर्गत कर्मा माता चौक एवं गुरु घासीदास चौक में “I Love Kasdol”, आकर्षक फाउंटेन फुहारा एवं “हमर सुग्घर कसडोल” वेलकम साइन बोर्ड का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू द्वारा किया गया।
यह पहल नगर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ कसडोल की सांस्कृतिक पहचान एवं गौरव को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगी। नगरवासियों के लिए यह स्थल आकर्षण का केंद्र बनेगा तथा आने वाले समय में कसडोल की नई पहचान के रूप में स्थापित होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि कसडोल नगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने हेतु आगे भी विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा, जिससे नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और कसडोल की पहचान पूरे क्षेत्र में और अधिक मजबूत हो।
आपका स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव नगर के विकास कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत कसडोल के सभापति रामा धीवर, नगर साहू संघ के अध्यक्ष गुनीराम साहू, पूर्व सचिव गोपाल साहू , कर्मा माता मंदिर के पुजारी संतोष साहू, युवा साथी भीखम जायसवाल, न. प. कर्मचारी रथराम साहू , योगेश निषाद, टिकेश्वर वर्मा, मिथलेश साह सहित जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक, युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने नगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना की।


