नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का आज बिलाईगढ़ दौरा, भटगांव क्षेत्र शुष्क दिवस घोषित
(करन साहू)
बिलाईगढ़। नगीना के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का आज बिलाईगढ़ विकासखंड के भटगांव में विशाल जनसभा कार्यक्रम का आयोजन है जिसमें बड़ी संख्या में सतनामी समाज के इकट्ठा होने की अनुमान लगाया गया है बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद आज भटगांव पहुंचेंगे और आमसभा को जनसभा को संबोधित करेंगे दोपहर 2:00 बजे उनका कार्यक्रम आयोजित है जिसके लिए भीम आर्मी के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है साथ ही स्थानीय प्रशासन के द्वारा आसपास के कार्यालय में बैरिकेड कर दिया गया है और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
600 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी
इस विशाल जनसभा को लेकर भटगांव में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले समेत अन्य कई जिलों से पुलिस बल मंगाया गया है जिनकी संख्या करीब 600 है जिले के एसपी पुष्कर शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल में पुलिस कर्मियों को उनके ड्यूटी के संबंध में जानकारियां दी गई है ।
भटगांव क्षेत्र में आज बंद रहेगा शराब दुकान
सांसद चंद्रशेखर आजाद के विशाल जनसभा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में यह कार्यक्रम संपन्न हो सके इसके लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा भटगांव क्षेत्र को शुष्क दिवस घोषित कर दिया गया है इसके तहत आज 4 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक भटगांव के शराब दुकान बंद रखे जाएंगे । साथ ही आसपास के दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं ।


