भाटापारा रेलवे अंडरब्रिज के पास असामाजिक तत्वों ने एक युवक को रोककर बेरहमी से पीटा, लूटपाट की घटना को दिया अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात

(रौनक साहू)

भाटापारा। जिले के भाटापारा में कानून व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रहा है, शहर में असामाजिक तत्वों का राज लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजनो में खौफ का माहौल व्याप्त है, आपको बता दे कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब सड़क पर भी आम आदमी सुरक्षित नही है, आपको बता दे कि बीते रात्रि भाटापारा के रेलवे अंडरब्रिज के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक को रोककर बेरहमी से पीटा और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

इधर पूरे मामले की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया है, इधर शहर में लगातार बढ़ती चाकूबाजी, लूट और मारपीट की घटनाएं अब आम बात बन गई है। फिलहाल अब यह मामले से नगर के लोग दहशत में है।






इन्हें भी पढ़े