जांजगीर-चांपा को नई कमान: IPS निवेदिता पाल ने संभाला प्रभारी SP का पद, अधिकारियों संग की अहम बैठक
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस प्रशासन की कमान अब नई अधिकारी के हाथों में आ गई है। श्रीमती निवेदिता पाल (IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ ने जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
ज्ञात हो कि जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित 48वें IPS इंडक्शन प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद गए हुए हैं। उनके प्रशिक्षण अवधि के दौरान श्रीमती निवेदिता पाल को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार ग्रहण करने के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की कानून-व्यवस्था एवं ड्यूटी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।


