बाल दिवस के अवसर पर शा.उ.मा. विद्यालय कोसला में आनन्द मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़ । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसला में 14 नवंबर आनन्द मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपचदं साहू जी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़) ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि शिक्षा मानव जीवन के लिए आवयश्क है। शिक्षा ही मनुष्य को एक अच्छा नागरिक बनाता है। राष्ट्र के निर्माण में हम सब की भूमिका सुनिश्चित होना चाहिए। राजकुमार नारंगे (सरपंच कोसला) विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें भी पंडित जवाहर लाल नेहरू की शिक्षा को आत्मसात कर जीवन में सतत् आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उदल कश्यप (युवा नेता) द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की योगदान पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों के द्वारा फीता काटकर आनंद मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। स्काउड गाईड के छात्र-छात्राओं के द्वारा बैठक व्यवस्था एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम का संचालन शैलेष रावानी एवं बसंत कुमार टण्डन के द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन बी.पी.एस. बंजारे (प्राचार्य कोसला) के द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में योगेश कुमार साहू (उपसरपंच कोसला), गौरव तिवारी, अवधेश साहू, सीमा वानी, धनंजय दिनकर, शांतनु श्रीवास, सुमनलता यादव, प्रियंका थवाईत, लक्ष्मण प्रसाद यादव, पी.के.दिव्य, शैलेन्द्र श्रीवास, कुमारी भारती कश्यप, गौरव साहू, नाथूराम लहरे, ज्योति दुबे, अयोध्या पटेल, अभिभावकगण, एवं विद्यार्थिगण उपस्थित रहे।