त्योहार छोड़कर रविवार बंद रहेगी पकरिया झूलन का कश्यप किराना दुकान, संचालक महेंद्र कश्यप का निर्णय
{Pankaj Kurre}
अकलतरा । नगर के पकरिया झूलन बस स्टैंड में संचालित कश्यप किराना दुकान के संचालक महेंद्र कश्यप ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सूचना जारी की है कि अब उनकी दुकान त्योहारों को छोड़कर प्रत्येक रविवार को बंद रहेगी। जारी सूचना के अनुसार, दुकान के संचालन का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा और इस दौरान दोपहर में भी दुकान खुली रहेगी, जिससे ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
व्यापारी महेंद्र कश्यप ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश के रूप में रविवार को दुकान बंद रखने का फैसला लिया गया है, ताकि व्यवसाय के साथ-साथ व्यक्तिगत कार्यों और आराम के लिए भी समय मिल सके। हालांकि, त्योहारों के समय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दुकान खुली रहेगी।
इस सूचना के बाद क्षेत्र के ग्राहकों को अपनी खरीदारी की योजना रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में बनानी होगी।





