PAMGARH: पेण्ड्री पंचायत में 5.20 लाख के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत पर आज होगी जांच 

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़ / जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पेण्ड्री में सीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितता और राशि गबन की शिकायत सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच दल द्वारा आज 8 अप्रैल 2026 को जांच निर्धारित की गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पेण्ड्री में शासन की योजना के तहत भागीरथी के घर से कनक राम जोशी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5.20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरपंच और सचिव द्वारा उक्त राशि का फर्जी बिल वाउचर के माध्यम से आहरण कर गबन कर लिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया गया।

इस संबंध में शिकायतकर्ता भूपेंद्र कुमार वर्मा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद जनपद पंचायत पामगढ़ के आदेश पर जांच टीम गठित की गई है।

जांच अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत भवन पेण्ड्री में जांच की जाएगी। संबंधित सरपंच, सचिव सहित सभी पक्षों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।