PAMGARH: छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का जिला स्तरीय बैठक शिवरीनारायण विश्राम गृह में संपन्न, अतिथियों का किया आत्मीय स्वागत
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का जिला स्तरीय बैठक शिवरीनारायण स्थित विश्राम गृह में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुई, जिसमें पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का अभिनंदन किया गया।
बैठक में संगठन के संरक्षक टी. एस. सिंह कंवर, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण स्नेही, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला, कोषाध्यक्ष दिनेश साहू सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में संगठन की भूमिका, उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा के लिए संगठन का सशक्त एवं सक्रिय होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से एकजुट होकर निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा संगठन की कार्यप्रणाली, सदस्यता विस्तार एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला ने पत्रकारों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने की महत्वपूर्ण सलाह दी।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष धनवीर जाहिरे, संभाग महासचिव नवीन जांगड़े, जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा शनि सूर्यवंशी, जिला महासचिव पंकज कुर्रे, जिला प्रवक्ता बसंत खरे, सुरेश गुनी, अजय केवट, सुदर्शन मानिकपुरी, भरत आदित्य, शुभम मिश्रा, दिनेश कश्यप, गोविंद साहू, रिक्की कश्यप, अटल कश्यप, कुमार डांडे, पीताम्बर लहरे, नारायण साहू, विकास खूंटे, राजेंद्र रत्नाकर, उमेश कश्यप, आदि खांडे सहित जिले के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके पूर्व सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकारों ने शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी एवं अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संभाग महासचिव नवीन जांगड़े द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में जिले भर से आए पत्रकारों एवं संगठन के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


