PAMGARH : दिनदहाड़े किसान से ढाई लाख की लूट, बस से उतरते ही बाइक सवार लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस नाकेबंदी कर जांच में जुटी

शनि सूर्यवंशी / पंकज कुर्रे 

पामगढ़ / राहौद नगर पंचायत का कर्मचारी ढाई लाख रुपए की लूट का शिकार हो गया। पल्सर बाइक में सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है, इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, पुलिस के चारोंओर नाकेबंदी कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार राहौद निवासी गोपेश्वर कुमार पटेल 50 वर्ष नगर पंचायत राहौद कार्यालय में संविदा कर्मचारी है और पेशे से किसान है जो शुक्रवार को पैसा निकालने के लिए पामगढ़ स्थित एसबीआई बैंक पहुंचा था और वहां से ढाई लाख रुपए निकाले। इसके बाद वापस बस पर सवार होकर जा रहा था और राहोद पहुंचा ही था कि जैसे ही बस उतरा पल्सर बाइक में सवार दो युवक अचानक से उसके पास आए और उसके हाथ से रूपयो से भरा थैला छीनकर भाग निकले। प्रार्थी कुछ देर के लिए हक्का-बक्का रह गया, बाद में उसने शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरे वहां से फरार हो चुके थे, प्रार्थी किसी तरह थाने पहुंचा और अपने साथ हुई लूट की घटना की जानकारी दी,

जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और आसपास थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर और उपयोगी पतासाजी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक से भागते नजर आ रहे हैं, बहरहाल दिनदहाड़े हुई लूट की घटनासे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े