PAMGARH: पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 14 लोगों से लूटपाट और तीन लोगों पर हुआ था जानलेवा हमला, इलाज के दौरान एक युवक की मौत
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ / शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र में 27 और 29 जनवरी को 14 लोगों से लूटपाट और तीन लोगों पर जानलेवा हमला मामले में सूत्रों के मुताबिक आज गुरुवार को एक घायल युवक अमन बंजारे निवासी कचंदा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का रहने वाला था। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसी मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हुई थी फायरिंग, घटना का मास्टरमाइंड पुलिस के गोली लगने से हुआ था घायल, अमन भी लूट का हुआ था शिकार, सिर पर गंभीर वार से कोमा में था, बिलासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बता दे, कि इस मामले में पुलिस पूर्व में दो नाबालिक सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर चुकी है।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439









