पामगढ़ विधायक का WhatsApp हैक! 52 हजार की मांग से हड़कंप

{Pankaj Kurre}

पामगढ़ | पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश के WhatsApp नंबर से उनके परिचितों को ₹52,000 ऑनलाइन भुगतान करने का मैसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है। मैसेज वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।


मामले की जानकारी मिलने पर विधायक ने बताया कि उनका मोबाइल/WhatsApp हैक हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी पैसे मांगने वाले मैसेज पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के कोई राशि भुगतान न करें।


विधायक ने अपने संपर्क में रहने वाले लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज की स्थिति में सीधे उनसे संपर्क कर पुष्टि करें।

इन्हें भी पढ़े