जय भीम के नारों से गूंजा पामगढ़, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पामगढ़ में धूमधाम से मनाई गई
(पंकज कुर्रे)
पामगढ। संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 1 35 वीं जयंती पामगढ में धूमधाम से मनाई गई। जय भीम के नारों के साथ भीम गीतों पर निकाली गई रैली ने नगर का भ्रमण किया। रैली के दौरान युवाओं और डॉ. अंबेडकर अनूयायियों ने जमकर थिरककर अपनी खुशियों का इजहार किया साथ ही अंडरग्राउंड एबी के रैप सुमित रात्रे (शायरराजा)की शायरी और डीजे साहू राजनांदगांव के धुन में सभी जमकर थिरके मंगलवार को स्थानीय सतनाम भवन पामगढ में शाम 4 बजे से बाबा साहब अम्बेडकर के अनुयायी एकत्र हुए। और शाम से देर शाम रात तक डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया गया। बाबा साहब सतनाम युवा संगठन पामगढ के नेतृत्व में सतनाम भवन से अंबेडकर चौक से रैली निकली आगे रैली चंडीपारा पहंचने पर मुस्लिम जमात के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर लोगों के लिए चाय पानी का व्यवस्था किया गया था। आगे रैली नगर भ्रमण के बाद पनः आंबेडकर चौक पहंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल
शोभायात्रा में पामगढ विधायक शेषराज हरवंश सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी अधिकारी कर्मचारी युवा, युवती महिला एवं बडी संख्या में अंबेडकर साहब के अनुयायी शोभायात्रा में शामिल हुए।
प्रशासन और पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क
पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी पूरी तरह से अपने दल बल के साथ मूस्तैद नजर आए पुलिस प्रशासन की चप्पेःचप्पे पर सतर्क दिखाई दिया। जुलूस चल समारोह में सड़क पर पैदल चलकर पसीने से तरबतर नजर आए। इस दौरान अपने स्टॉप के अलावा अतिरिक्त पूलिस बल के साथ पूरी तरह से सतर्क नजर आए समारोह में पूरी तरह मोर्चा संभाल रहे थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन सहयोग के लिए आयोजक टीम ने शासन प्रशासन के प्रति आभार जताया है।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – पंकज कुर्रे मो • 7240976439


