PAMGARH : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवरी में वृक्षारोपण किया गया
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवरी में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर सारथी, कु. एस भोंसले, आर के सोनी ,शैक्षिक समन्वयक उमाशंकर मधुकर की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में शाला के शिक्षक सहित छात्रों ने भी भाग लिया तथा पौधे की रक्षा करने का संकल्प लिया । शाला के छात्रों को ग्रुप में बांटकर लगाए गए पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई।


