PAMGARH : शौचालय के गड्ढे में मिली महिला की लाश, इस बात की जताई जा रही आंशका, जांच में जुटी पुलिस
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ / जांजगीर जिले के पामगढ़ में शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में एक महिला की लाश मिली है। लाश मिलने गाँव मे हड़कंप मचा हुआ है। महिला को गड्ढे से निकालकर पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मूलमुला थाना के ग्राम सिल्ली की है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पार्वती कश्यप, पति राजेश्वर कश्यप उम्र 27 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह मृतिका का पति घर से कही गया हुआ था। जब घर पहुंचा तो पार्वती की लाश को अपने ही घर में नए शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में तैरते हुए देखा। महिला को गड्ढे से निकालकर पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के बताए अनुसार पार्वती कश्यप को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि दौरा पड़ने के कारण वह संतुलन खो बैठी और गड्ढे में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुलमुला पुलिस घटना की जांच रही है।









