उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी, सचिव व कर्मचारी होंगे सम्मानित

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा / जिले में प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने वाले पटवारी, सचिव सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पहल उन कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जा रही है, जिन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ किया है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि पटवारी, सचिव एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। विशेष रूप से डिजिटल क्रॉप सर्वे, गिरदावरी, मतदाता जागरूकता और पेंशन योजना जैसे कार्यों में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता में और सुधार होगा।

इन्हें भी पढ़े