महिला आरक्षण बिल पर राजनीति नहीं चलेगी: ज्योत्सना चरणदास महंत
(पंकज कुर्रे)
दिल्ली। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित साँसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल के लोकसभा में पारित न होने पर कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस पार्टी और उसके इंडी गठबंधन सहित समुचित विपक्ष ने हम में से किसी ने विरोध नहीं किया।
2023 में आपने कहा था कि इसे हम 2026 की जनगणना के बाद लागू करेंगे… तो ये विशेष सत्र बुलाने की क्या आवश्यकता थी?… इनकी मंशा खराब है… अब ये आसन्न चुनाव में बोलेंगे कि हम महिला आरक्षण बिल लेकर आए लेकिन इन्होंने इसे पारित नहीं होने दिया…
पर वहां आपका यह दांव काम नहीं आएगा क्योंकि पहले ही राज्यसभा और लोकसभा में 33% नहीं 38% महिलाओं को प्रतिनिधित्व दे चुकी हैं…
आप 543 सीटों की वर्तमान संख्या पर आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?…”
यह महिला आरक्षण बिल का विरोध नही है।


