छठ पर्व कि तैयारी जोरों पर नगर के देवी तलाब घाट का कराया गया साफ-सफाई
नपा अध्यक्षा-उपाध्यक्षा एवं मुख्य नपा अधिकारी ने समय दर समय लिया तैयारियों का जायजा-
बिजुरी। लोक आस्था का महापर्व कहा जाने वाला उत्तर भारतीयों का प्रमुख त्यौहार छठ महापर्व को ध्यान में रखकर, नगरपालिका परिषद बिजुरी द्वारा हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी वार्ड क्रमांक -09 स्थित देवी तलाब घाट कि साफ-सफाई का कार्य कराया गया है। जिससे गुरुवार 07 नवम्बर कि शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए पहुंचने वाली व्रती महिलाओं को किसी भी तरह कि परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
बिजुरी क्षेत्र में निवासरत व्रती महिलाएं इसी तलाब में पहुंचती है पूजा के लिए-
मुख्य रूप से कोयला उत्पादन के लिए ख्याति प्राप्त कोयलांचल नगरी बिजुरी में देशभर से भिन्न-भिन्न प्रांतों के शिक्षित-अशिक्षित वर्ग निवास करते हैं। और सभी अपने-अपने रीति-रिवाज अनुसार धार्मिक व्रत व त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ दशकों से शान्ति पूर्वक मनाते आ रहे हैं। जिनमें उत्तर भारतीयों कि संख्या भी क्षेत्रभर में बहुतायत है। लिहाजा महापर्व छठ के दौरान इस तलाब घाट में खासा भीड़ उमड़ती है। यही कारण है कि स्थानीय निकाय द्वारा सप्ताह भर पूर्व से ही इस तलाब घाट का साफ-सफाई विद्युत व्यवस्था आदी कार्य कराने पश्चात नपा कर्मियों कि भी तैनाती सुदृढ़ व्यवस्था के लिए कर दिया जाता है।
नपा अध्यक्षा-उपाध्यक्षा एवं मुख्य नपा अधिकारी ने समय-समय पर लिया तैयारियों का जायजा-
क्षेत्र में निवासरत उत्तर भारतीयों के महापर्व के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सुचारू व्यवस्था के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाता है। जिसके लिए तलाब घाट एवं मंदिर परिसर कि साफ-सफाई सहित बिजली व्यवस्था आदी का जायजा लेने के लिए नपा अध्यक्षा सहबिन पनिका एवं उपाध्यक्षा प्रीति सतीश शर्मा सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा समय दर समय पहुंचकर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया जाता रहा है। ताकि लोक आस्था से जुडे़ महापर्व छठ के दौरान किसी भी तरह कि कमियां ना रह पाए।










