सबस्पेक्टर की ट्रेनिंग कर लौटे ग्रृह ग्राम पामगढ राकेश दिव्य बाजे गाजे के साथ किया भव्य जोरदार स्वागत

(मदन खाण्डेकर)

पामगढ। जांजगीर चांपा जिले के पामगढ निवासी राकेश दिव्य पिछले वर्षों से दो वर्ष तक आरक्षक पुलिस के पद पर बांगो ,एवं जांजगीर में पदस्थ थे और वहीं दो वर्षों के अ़ंतराल छत्तीसगढ़ में सब स्पेक्टर की परीक्षा दिलाई । उन्होंने परीक्षा में अच्छे परिणाम आने एवं चयनित सुची में एक वर्ष के ट्रेनिंग पर रायपुर पर थे तथा ट्रेनिंग के बाद सोमवार को ट्रेनिंग पुराकर राकेश दिव्य अपने गांव पामगढ पहुंचे।

जहां उनका बाजेगाजे के साथ भव्य स्वागत किया जिसमें सबसे पहले सविंधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मत्था टेककर आशिर्वाद प्राप्त किया ।और बस स्टैंड चौक से घर तक पुष्प माला एवं बाजेगाजे के साथ स्वागत करते हुए घर तक ले जहां गया ।जहां घर के परिजनों ने धुमधाम से पुजा अर्चना कर गुलाल लगाकर राकेश दिव्य की स्वागत किया गया।

राकेश दिनकर पामगढ के लाल बने इंस्पेक्टर, ट्रेनिंग पूरी कर लौटे तो हुआ भव्य स्वागत।कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के दम पर पामगढ के राकेश दिव्य इंस्पेक्टर बनकर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर जब राकेश ने पहली बार घर लौटे, तो ग्रामीणों ने उनका पलक फुल माला और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। राकेश दिव्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान आत्म-अनुशासन, शारीरिक और मानसिक मजबूती का विशेष प्रशिक्षण मिला, जिसने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया। उनके माता जुगरी बाई जो , बेटे को खाकी वर्दी में देखकर बेहद भावुक और गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

 

युवाओं और ग्रामीणों ने राकेश पर फूलों की वर्षा की और उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ने युवाओं को कड़ी मेहनत करने और लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित किया।माता ,जुगरी बाई दिनकर ,भाभी ,पिंकी ,बहन सुनीता,अनिता,अमृता ,राधे टण्डन ,सोनु ,मदन खाण्डेकर ,रीहान ,नवल खाण्डेकर ,प्रत्युस , जितेंद्र ,डिंकेश लल्लु ,राधे टण्डन ,रामलाल जांगड़े ,चंद्रहास साहु ,व्यासनारायण ,रीहान , आदर्श ,रराकेश कुर्रे ,आदि भारी संख्या में महिलाव ग्रामीण जन उपस्थित रहे।