रीकोकला हाईस्कूल समय से पहले बंद, शिक्षकों की लापरवाही उजागर, हुई शिकायत

(विकास अग्रवाल)

बया। कसडोल ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था इतनी लचर ब बदहाल हो चुकी है कि सरकार हर महीने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए लाखों रुपए तक वेतन देती है उसके बाद भी शिक्षक स्कूल आना पसंद नहीं कर रहे हैं शिक्षक अपनी मर्जी से स्कूल चला रहे हैं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रीकोकला हाई स्कूल में समय से पहले ही छात्र-छात्राओं को छुट्टी देकर स्कूल बंद कर चले जाते हैं। ताजा मामला सोनाखान तहसील के ग्राम रीकोकला का है रीकोकला निवाशी नंदकुमार व रामकुमार ने बताया कि 20 /07/ 2026 को स्कूल गए तो पता चला कि दोपहर 2:00 बजे के पहले ही स्कूल में ताला लगा पड़ा था।


स्कूल में बच्चों की छुट्टी कर सभी शिक्षक अपने-अपने घरों को रवाना हो चुके हैं ग्रामीणों ने बताया कि स्कूलों में कोई भी शिक्षक नहीं था आया था आया था वह एक शिक्षक आया था वह भी शराब के नशे में था नंदकुमार व रामकुमार ने कलेक्टर और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर उक्त शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ज्ञात होगी कसडोल ब्लॉक के अंतर्गत शिक्षक अपने-अपने निवास में रहना पसंद करते हैं स्कूल समय सीमा पर नहीं खोलते अगर खुलता है तो भी हाजिरी लगाकर अपने-अपने घरों को रवाना हो जाते हैं जिससे शिक्षा की स्थिति बदहाल है ।