आर आर राजभानू बने अखिल भैना समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष

(पंकज कुर्रे)

सक्ती / अखिल भैना समाज का 16 वां आम सभा ग्राम नवागांव तहसील सारा गांव जिला सक्ती में 3 दिवसीय महा सभा का आयोजन किया गया जिसमें भैना समाज के सामाजिक नियमों का रिती रिवाजों पर गहन चिंतन मनन कर कुरितियों को दुर करने का संकल्प लेते हुए शैक्षणिक सामाजिक-आर्थिक विकास पर जोर दिया गया। एवं अंतिम दिवस समाज के प्रदेशाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मा॰ चरणदास महंत जी नेता प्रतिपक्ष छ ग विधानसभा रहे। विशिष्ट अतिथि मा॰ व्यास कश्यप जी विधायक जांजगीर-चांपा,एम डी दीवान जी संयुक्त सचिव, बी पी राजभानू जी पूर्व डी आई जी अध्यक्षता श्रीमती गजमती भानु जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439

इन्हें भी पढ़े