बरबसपुर में किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत किसानों कों पौधों का हुआ वितरण

कसडोल। विकासखंड के वन परिक्षेत्र लवन अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत किसानों कों पौधों का वितरण किया गया।


ज्ञात हो कि इन दिनों जगह जगह पौधारोपण किया जा रहा है इसी कड़ी में वन विभाग द्वारा किसानों कों भी ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने की अपील करते हुए पौधा वितरण किया जा रहा है जिसमे गत दिवस बरबसपुर निवासी किसान नेता पेखन लाल ध्रुव को भी पौधा दिया गया। इस अवसर पर वन रक्षक तुलसी मनहर, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्यारेलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े