सर्व मांगलिक भवन एवं गार्डन का जल्द होगा कायाकल्प, नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों ने जल्द निर्माण का रखा मांग

(रौनक साहू)


कसडोल। नगर पंचायत कसडोल के अध्यक्ष नागेश्वर साहू सहित पार्षदों के लगातार प्रयासों से वर्षों से अधूरा पड़ा सर्व मांगलिक भवन एवं गार्डन अब शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में आगे बढ़ गया है।

अध्यक्ष ने इस जनहित के महत्वपूर्ण विषय को लगातार नगरीय प्रशासन, नगर पंचायत परिषद की बैठकों, दिशा समिति की बैठक तथा जिला प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अटल परिसर चौक स्थित अधूरे भवन को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग कई बार अधिकारियों के समक्ष रखी तथा संबंधित ठेकेदार से भी लगातार चर्चा की। कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने पुनः वरिष्ठ नगरीय निकाय अधिकारियों के समक्ष मामला उठाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की।

इसी क्रम में शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी श्री प्रवीण साहू (सहायक अभियंता, बलौदाबाजार) ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित इंजीनियर को अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस पहल से नगरवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से प्रतीक्षित सर्व मांगलिक भवन एवं गार्डन के पूर्ण होने से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए नगर को एक बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा कराना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्षों से लंबित यह निर्माण कार्य अब जल्द पूरा होकर नगरवासियों को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान सभापति रामा धीवर, अजय साहू, भानु प्रताप साहु सहित उप अभियंता आशीष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

इन्हें भी पढ़े