सर्वोदय संकल्प शिविर छत्तीसगढ़ 2026 बना संगठनात्मक एकता और जनसरोकारों का ऐतिहासिक मंच
दुर्ग। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन द्वारा आयोजित “सर्वोदय संकल्प शिविर छत्तीसगढ़ 2026” का आयोजन 16-17 मई 2026 को दुर्ग में उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने शिविर को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्रों के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक विचारधारा को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। शिविर में सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक मूल्यों, पंचायत सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में भाईचारा, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रिजभूषण पांडे, अमित गुप्ता, सीमा बागरी, महेंद्र नेताम, दिनेश शर्मा, गीता महानंद, सिबली मिराज, विमल साहू, अंजली साहू, शिवकुमार मेहरा, बुलाल निषाद, प्रदीप निषाद, अरुण कुमार विश्व, सुमित ठाकुर, शिव, दिनेश राठी, बृजेश महानंद, नवराज शैलेन्द्र, मुकेश कुमार, अक्षय साहू, लाला भाई यादव, मिलु यादव, अविनाश मिश्रा, नरेश चौधरी, राजेन्द्र जैन, विनोद यादव, प्रेम पाल, रेखा पटेल, विजय सिंह गौड़, मुनेश्वर सिंह, लोचन साहू, सत्यपाल यादव, राजेश ठाकुर, किशन यादव, जय सिंह, उमेश वर्मा, इन्द्रेश,meena banjare,kusumlata sahu,कन्हैया लाल, चन्द्रकुमार साहू, दिलीप यादव, रामलाल, गोविन्द साहू, नीरज, गोवर्धन, मनीष, सुशील, संतोष, दीपक, विनय, रेशम साहू एवं तरुण खटकर सहित प्रदेशभर के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। शिविर में कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और सहभागिता पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। उपस्थित लोगों ने इसे संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता और जनहित के संकल्प का प्रेरणादायी आयोजन बताया।


