खोखरी में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
{Pankaj Kurre}
रहौद | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल खोखरी में गुरुवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इस अवसर पर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन में जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के माध्यम से विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सरपंच नीता संजय कुर्रे, उपसरपंच ममता खिलेश्वर साहू, पंच सुशीला साहू, पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद साहू, ग्राम के नागरिक निरंजन साहू, त्रिभुवन पटेल, जयकुमार साहू, निखिल यादव, संतोष साहू, खम्भन साहू, जगदीश साहू, इंदरमन विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य शशिकला अनंत के नेतृत्व में स्वाति रात्रे, रश्मि चौबे, जूही देवांगन, पटेल सर एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।





