अप्रैल माह में बदला स्कूलों का समय, सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

(पंकज कुर्रे)

सक्ती । जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती द्वारा जारी आदेश के अनुसार अप्रैल माह में जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। विभाग द्वारा पूर्व में जारी निर्देश के तहत गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिल सके।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य यथावत जारी रहेंगे, यानी निर्धारित समय के भीतर ही सभी शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी।

इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय, कलेक्टर सक्ती, जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रमुखों को भेज दी गई है, ताकि निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इन्हें भी पढ़े