नहाते समय चुपके से बनाए अश्लील VIDEO; वायरल करने की धमकी देकर वसूले ₹10 हजार, आरोपी गिरफ्तार
{Pankaj Kurre}
जांजगीर-चांपा | पामगढ़ थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी रूपेश भारती को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के नहाते समय चुपके से फोटो-वीडियो बना लिए थे और इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर ₹10 हजार वसूल लिए थे। इसके बाद भी वह लगातार पैसे की मांग कर रहा था तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा था।
पीड़िता की शिकायत पर पामगढ़ थाने में अपराध क्रमांक
451/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(3), 77, 79 एवं 308(2) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।





