नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ / नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 02/02/2026 से दिनांक 08 /02/2026 2026 तक ग्राम कुटराबोड में आयोजित की गई है। शिविर का उद्घाटन ग्राम के सरपंच पुष्कर दिनकर कोनारगढ़ के सरपंच अनिल जोशी, जनपद सदस्य सनी यादव, राजू राय जनपद सदस्य के आतिथ्य तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. यादव के अध्यक्षता तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों द्वारा सभी अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत कर र.से.यों गीत प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों ने शिविरार्थियों से कहा कि आप अपने जीवन में एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े तथा युवाओं के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी का अध्ययन करें डॉ. एस.आर.महेंद्र जी के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया प्रोफेसर संतोषी उरांव कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया शिविरार्थियों प्रतिदिन ग्राम विकास के अंतर्गत स्कूल परिसर गांव के गलियों व चौक चौराहा में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता ; स्वास्थता तथा नशा पान के दुष्परिणामो के बारे में गीत _ नित्य व नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों को संदेश दिए जा रहे हैं जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है जिसमें सोमेश श्रीवास (महादल नायक) योगेश्वर लोकेश रुपेश चंद्रकुमार कारकेल ,भीष्मा ,बसंत, कुमारी खुशबू, नीलू खरे, प्रियंका, चंद्रमणि, रंभा, मुस्कान, चंद्रकला,नेहा, डिंपी, संजू, शारदा, गीतांजलि, का योगदान सराहनीय बना है।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें -7240976439









