शिवम् कुरैटी बने ब्लॉक कांग्रेस सचिव, नेताओं का जताया आभार
(दीपक देवदास)
गुरूर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (STATE CONGRESS COMMITEE) के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी बालोद (BALOD) द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर (GURUR) की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नई कार्यकारिणी में ग्राम बड़भूम (GRAM BADBHOOM) निवासी शिवम् कुरैटी (SHIVAM KURAITI) को उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और लंबे समय से पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए ब्लॉक सचिव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के पद पर नियुक्त किया गया है।
शिवम् कुरैटी वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। इससे पूर्व वे ग्राम पंचायत बड़भूम के सरपंच भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी और छात्र संगठन में सक्रिय रहते हुए एनएसयूआई (NSUI) अध्यक्ष का दायित्व निभाया। इसके बाद युवा कांग्रेस में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए वे दो बार निर्वाचित विधानसभा महासचिव, युवा कांग्रेस रहे हैं।
राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। वे युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, वीर मेला आयोजन समिति युवा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी तथा सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक मीडिया प्रभारी जैसे विभिन्न सामाजिक दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी नियुक्ति पर शिवम् कुरैटी ने संजारी-बालोद विधानसभा (BALOD ASSEMBLY) क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा (MLA MRS SANGEETA SINHA), पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा (BHAIYA RAM SINHA), जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी (CHANDRESH HIRVANI), ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू, महामंत्री शादिक अली, सुमीत राजपूत सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


